बल्देवगढ़: नन्हींटेहरी गांव में प्रसव पीड़ित महिला को समय पर नहीं मिला 108 वाहन, आम रास्ते में शिशु को दिया जन्म
नन्हींटेहरी गांव निवासी प्रसव पीड़ित महिला को 108 वाहन सुविधा समय पर न मिलने के कारण उक्त पीड़िता के द्वारा आम रास्ते में ही शिशु को जन्म दिया।प्रसव पीड़ित महिला सीमा रैकवार के द्वारा बताया गया कि उसके पति सुरेश रैकवार के द्वारा सुबह 7:38 पर 108 वाहन को सूचना दी गई लेकिन करीब 2 घंटे तक वाहन नहीं पहुंचा तब पीड़िता ने आम रास्ते में ही शिशु को जन्म दे दिया।