प्रतापगढ़: भिटारा नहर के पास बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर BSA ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, 15 दिन की मोहलत दी
बिहार ब्लॉक में बिना मान्यता संचालित एक पब्लिक स्कूल पर बीएसए ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीईओ की जांच में स्कूल के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। चेतावनी के बावजूद स्कूल चलाने पर यह कार्रवाई हुई। BSA ने बुधवार शाम 5 बजे बताया की प्रबंधन को 15 दिन में राशि जमा करने और स्कूल बंद करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।