कुलपहाड़: सुगिरा गांव में दिनदहाड़े घर के बगल में बंधी तीन बकरियां हुई चोरी, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुगिरा में तीन बकरियां की दिनदहाड़े चोरी हो गई कार सवार लोगों ने घर के बगल में बंधी बकरियां चोरी कर ली जिसकी सूचना कुलपहाड़ पुलिस को दी गई।मंहगी कीमत होने के कारण बकरियों की चोरी आम बात हो गई है इसके पूर्व में भी बकरी चोरी की घटनाएं हुई है गुरुवार दोपहर 12:00 बजे अमन वाल्मीकि के घर के बगल में शीशम के पेड़ के नीचे बंधी थी।