रामानुजगंज: रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आठ हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत
रामानुजगंज मंगलवार वन परिक्षेत्र में आठ हाथियों के दल की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों का दल भाला-विजयनगर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से हाथी विचरण क्षेत्र में नहीं जाने तथा हाथियों को देखकर उनके करीब