बाह: तीन बच्चों समेत नकदी और जेवर लेकर महिला लापता, पति ने बाह थाने में दी तहरीर
बाह थाना क्षेत्र स्थित क्वारी गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों और घर में रखे कीमती सामान के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति भगवान (पुत्र देवी सिंह) ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, उसकी 40 वर्षीय पत्नी श्यामवती अपनी दो बेटियों—रोशनी (17), अंजली (15)—और बेटे कृष्णा (13) को साथ लेकर घर स