खींवसर: खींवसर में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
खींवसर कस्बे मे लंबे समय से चल रही पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि पानी नहीं मिला तो अबकी बार मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीण जुगल किशोर दहिया ने बताया कि डावोला बास मे पिछले 10 दिनों से पानी नही आया है। मात्र 15 से 20 मिनट तक ही सप्लाई दी जाती है भीषण गर्मी को देखते हुए इतने समय मे पानी की पूर्णतया पूर्ति नहीं हो पाती है।