जांजगीर: जांजगीर में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित
“वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विधायक व्यास कश्यप शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनजागरूकता और आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।