भभुआ: सदर अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से भाग रहा एक चोर पकड़ा गया
Bhabua, Kaimur | Aug 12, 2025 भभुआ सदर अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से भाग रहा एक चोर को पकड़ा गया है। यह घटना मंगलवार 1 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार चोर भभुआ थाना क्षेत्र अखलासपुर पटिया गांव निवासी श्रीनिवास प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। जहां साइकिल चोरी के मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी थी। पुलिस ने मंगलवार को ही चकबंदी रोड से उसे गिरफ्तार किया था।