प्रयागराज: लोचनगंज तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार टेम्पो से टकराया, आई चोट
लोचनगंज तिराहे के पास सोमवार लगभग 07 बजे प्रतापपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार बाइक सवार टेम्पो में टकरा गया,दुर्घटना में बाइक सवार के पैर में गंभीर चोट आई है।बाइक सवार जो जंघई किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और बाइक सवार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए,जहाँ पर हालात सामान्य बताई जा रही है।