पुराने जिला चिकित्सालय परिसर वैढ़न स्थित शिव मंदिर से चोरी गई सामग्री बरामद, आरोपी भेजा गया जेल
सिंगरौली। पुराने जिला चिकित्सालय परिसर वैढ़न स्थित शिव मंदिर से चोरी हुई घंटी, बर्तन एवं अन्य पीतल की सामग्री के मामले में कोतवाली पुलिस वैढ़न को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर से घंटी, बर्तन एवं अन्य पीतल की सामग्री चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपी की पहचान की और उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में संतोष का माहौल है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी गणेश सोनी निवासी गनियारी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उपरोक्त कार्रवाई में इनका रहा योगदान थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक पप्पू सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष त्रिपाठी, दयाशंकर शर्मा, तथा आरक्षक अजय कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।