लखीमपुर: कुकुहापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में छाया मातम
मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकुहापुर गांव निवासी माया देवी पत्नी राम अवतार की बीते दिन अचानक तबियत बिगड़ गई थी और वह अचेत होकर जमीन पर गांव में ही गिर गई थी। जहां परिजन उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे जहां उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।