लखीमपुर: भूतनाथ का मेला देखकर घर वापस जा रहा बाइक सवार देवीपुर गांव के पास बिजली के पोल से टकराया इलाज के दौरान हुई मौत
हैदराबाद थाना क्षेत्र के कून्हूपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र भगवत की लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। बीते सोमवार को अरविंद कुमार भूतनाथ का मेला देखकर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में देवीपुर गांव के पास बिजली के पोल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में मौत हो गई है।