लखीमपुर: करनपुर गांव में बिजली के पोल में लगे सपोर्ट वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर गांव निवासी घनश्याम पुत्र बाबू राम के घर के पास बिजली के पोल में लगे सपोर्ट वायर में करंट उतर रहा था। जहां आज बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से घनश्याम की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।