जहानाबाद: राधा स्वामी संगठन पर 40% छूट के नाम पर वाहन खरीद में ठगी का आरोप, एक दर्जन से अधिक पीड़ित
जहानाबाद में 40% डिस्काउंट का लालच देकर वाहन खरीद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि जहानाबाद में संचालित राधा स्वामी संगठन से जुड़े लोगों ने पूरी राशि लेकर गाड़ी नहीं दी। काजीसराय की सवुजा देवी, लखावर के पिंकू कुमार, लाला चक काको के अयोध्या दास, कोरमा के सुजीत कुमार व अन्य लोग जिलाधिकारी और नगर थाना पहुंचे।