शाजापुर: जलोदा जोड़ पर तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार शाम को शाजापुर जिले के जलोदा जोड़ पर एक तेज रफ्तार मारुति कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान ग्राम जलोदा निवासी रोहित राजपूत और ओमप्रकाश भिलाला के रूप में हुई है। रविवार शाम 4:00 बजे घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उनका उपचार जारी है।