बांका: बांका के समाजवादी नेता वेदानंद सिंह का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
Banka, Banka | Nov 27, 2024 बांका के प्रसिद्ध समाजवादी नेता वेदानंद सिंह का 82 वर्ष की उम्र में जसीडीह स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की देर शाम को ककवारा पंचायत स्थित ओढ़नी नदी में किया जाएगा। वही जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने ककवारा पहुंचकर उन्हे श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया।