बांका: धनकुरिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, दोनों घायल, भागलपुर रेफर
Banka, Banka | Nov 27, 2024 धनकुरिया गांव के पास बाइक सवार दंपति को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे दंम्पत्ति सुमन कुमार व उसकी पत्नी आरती कुमारी जख्मी हो गई। आरती कुमारी फुल्लीडुमर सीएचसी में एएनएम थी। डियुटी पुरी कर अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी। बुधवार की सुबह 8:00 बजे परिजनो ने बताया की दोनो को भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।