बांका: नशा मुक्ति दिवस पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रमों का उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | Nov 26, 2024 नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त अंजनी कुमार, अधीक्षक मद्यनिषेध रवीन्द्र कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें जीविका दीदी भी शामिल हुई।