बांका: बांका में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव संपन्न, 58 प्रतिशत मतदान
Banka, Banka | Nov 26, 2024 बांका जिले के 113 पैक्सों के लिए होने वाले चुनाव के पहले चरण में मंगलवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट तक बांका, कटोरिया व अमरपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव हुआ। 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं लोधम व चुटिया पैक्स के लिए पूर्व में ही अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्यों के सभी प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके है।