बांका: जनजातीय गौरव दिवस का समापन समाहरणालय में आयोजित समारोह के साथ हुआ
Banka, Banka | Nov 26, 2024 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस का समापन समारोह मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे समाहरणालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार के द्वारा किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा जनजातीय गौरव दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए सरकार द्वारा जनजातीय समूह के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।