#अरुणा कुमार ने बलोडी, देवल, घीड़ी, कालेश्वर और क्वली क्षेत्र का भ्रमण कर कांग्रेस के समर्थन की अपील की
#कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान के तहत अरुणा कुमार ने देबू भाई जी एवं आयुष थपलियाल जी की अध्यक्षता में बलोडी, देवल, घीड़ी, कालेश्वर और क्वली क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी के समर्थन की अपील की।
भ्रमण के दौरान बलोडी क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह, राकेश चंद्र, अभिषेक, विनय पाल, केशवानंद, जय सिंह और ओमपाल जी से मुलाकात की। वहीं, ग्राम सभा घीड़ी के प्रधान मातबर सिंह बिष्ट जी से भी भेंट की।
इसी क्रम में क्वली गांव में रोशन दास, सोबी दास (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य) और बृजमोहन सिंह नेगी जी से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
अरुणा कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी समय में कांग्रेस को मजबूत समर्थन देने की अपील की।
#अरुणा_कुमार #कांग्रेस #जनसंपर्क_अभियान #पौड़ी_गढ़वाल #उत्तराखंड
Pauri, Garhwal | Oct 17, 2026