रक्तदान सबसे पुनीत सेवा कार्यों में से एक - कंवरपाल
सेवा संकल्प अभियान में मानवता की मिसाल, 303 यूनिट रक्तदान
नगर निगम द्वारा जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से जगाधरी सिविल लाइन स्थित पंजाबी धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के रक्त केंद्र व सिविल अस्पताल से पहुंची टीमों ने 303 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मचारियों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। सुबह से ही रक्त देने को कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, प्रियांक शर्मा, निश्चल चौधरी आदि ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि रक्तदान सबसे पुनीत सेवा कार्यों में से एक है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान बन सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे प्रत्यक्ष माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे में रक्तदाताओं द्वारा किया गया सहयोग अमूल्य होता है। उन्होंने कहा कि 303 यूनिट रक्त का एकत्रित होना लोगों की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रमाण है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई सामाजिक योगदान नहीं है। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन कंबोज, मीडिया सेल इंचार्ज मुक्ता, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, पार्षद जयंत स्वामी, भानू प्रताप, अंकित, जगदीश विद्यार्थी, विश्वास फाउंडेशन से रजनीश विश्वास, सुमेर, मुलख राज, उपदेश, अंजला, सोनिका, टीना आदि मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन - रक्तदाताओं को बैज लगाते मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कंवरपाल व अन्य।
रक्तदाताओं को बैज लगाते भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व अन्य।
शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 29, 2026