मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में शराब के नशे में दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय पहुंची शिकायत
ओछा क्षेत्र के नगला कुतुरुआ निवासी पुष्पा देवी पत्नी उमेश चंद्र ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा शराब के नशे में उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।