मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में अज्ञात कारणों से छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी दीपक उर्फ भोले पुत्र मुकेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रविवार की रात्रि घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।