Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

कोडरमा के 71 वर्षीय शिक्षाविद् डॉ. अरुण मिश्रा ने पुराने टायर, बाथटब, हैंड बेसिन और अन्य कबाड़ सामग्री से आकर्षक मीनाक्षी गार्डन तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। उनका कहना है कि प्रकृति और हरियाली ने कैंसर से उबरने में थेरेपी का काम किया तथा हर व्यक्ति को पौधारोपण में भागीदारी निभानी चाहिए। 🌿♻️🌹 #aaryankelvin Aaryan Kelvin #NewsUpdate #koderma #BreakingNews

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

MORE NEWS

पेट्रो जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात में शुक्रवार को नहाने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी अनुसार, बिहारशरीफ (नालंदा) से युवकों का  घूमने आएं कुछ युवक युवक जलप्रपात के कुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। इनमें 40 वर्षीय राजीव कुमार, निवासी बिहारशरीफ चंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 27 वर्षीय गौतम कुमार, निवासी बिहारशरीफ, को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गौतम कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना के  एसआई रोशन पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पेट्रो जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात में शुक्रवार को नहाने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी अनुसार, बिहारशरीफ (नालंदा) से युवकों का घूमने आएं कुछ युवक युवक जलप्रपात के कुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। इनमें 40 वर्षीय राजीव कुमार, निवासी बिहारशरीफ चंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 27 वर्षीय गौतम कुमार, निवासी बिहारशरीफ, को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गौतम कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना के एसआई रोशन पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

कोडरमा
 सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी  सौमित्र शुक्ला, वन प्रमंडल पदाधिकारी सामाजिक वानिकी प्रमंडल  रौशन कुमार, अपर समाहर्ता  संजय पी.एम. कुजूर तथा अनुमंडल पदाधिकारी  निर्मल सोरेन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त  उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हैं।वन प्रमंडल पदाधिकारी  सौमित्र शुक्ला ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। वहीं पुलिस अधीक्षक  कुमार शिवाशीष ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  यस्मिता सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  राम रतन वर्णवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी  प्रकाश बैठा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी  तुषार राय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कोडरमा सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, वन प्रमंडल पदाधिकारी सामाजिक वानिकी प्रमंडल रौशन कुमार, अपर समाहर्ता संजय पी.एम. कुजूर तथा अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हैं।वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी यस्मिता सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

फेंकने से पहले सोचिए, आपके घर का कबाड़ भी बन सकता है हरियाली का आधार, 71 वर्षीय शिक्षाविद् डॉ. अरुण मिश्रा ने पेश की अनोखी मिसाल। Waste को Best में बदला।

#WorldEnvironmentDay
#EnvironmentDay
#WasteToBest
#BestOutOfWaste
#RecycleForNature
#GreenRevolution
#SaveEnvironment
#GoGreen
#EcoFriendlyLiving
#SustainableLiving
#ReduceReuseRecycle
#NatureConservation
#PlantMoreTrees
#GreenIndia
#HaritBharat
#EnvironmentProtection
#KabaadSeJugaad
#KabaadSeKamaal
#GreenGarden
#NatureLovers
#InspiringStory
#PositiveChange
#Koderma
#JhumriTilaiya
#ArunMishra
#ViralNews
#TrendingNow
#GreenHero
#EnvironmentalHero
#AaryanKelvinNews 🌿♻️🌱🌍

फेंकने से पहले सोचिए, आपके घर का कबाड़ भी बन सकता है हरियाली का आधार, 71 वर्षीय शिक्षाविद् डॉ. अरुण मिश्रा ने पेश की अनोखी मिसाल। Waste को Best में बदला। #WorldEnvironmentDay #EnvironmentDay #WasteToBest #BestOutOfWaste #RecycleForNature #GreenRevolution #SaveEnvironment #GoGreen #EcoFriendlyLiving #SustainableLiving #ReduceReuseRecycle #NatureConservation #PlantMoreTrees #GreenIndia #HaritBharat #EnvironmentProtection #KabaadSeJugaad #KabaadSeKamaal #GreenGarden #NatureLovers #InspiringStory #PositiveChange #Koderma #JhumriTilaiya #ArunMishra #ViralNews #TrendingNow #GreenHero #EnvironmentalHero #AaryanKelvinNews 🌿♻️🌱🌍

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। आज मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। श्री मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि समय रहते पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने कई पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सीजेएम अमित कुमार वैश, डीएलएसए सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एसडीजेएम संध्या प्रसाद, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय एवं नमिता मिंज सहित न्यायालय कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। आज मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। श्री मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि समय रहते पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने कई पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सीजेएम अमित कुमार वैश, डीएलएसए सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एसडीजेएम संध्या प्रसाद, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय एवं नमिता मिंज सहित न्यायालय कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Koderma, Kodarma | Jun 5, 2026