देवगाँव दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचीं नगरपालिका प्रत्याशी अनुप्रिया सोय, माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद
चक्रधरपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, देवगाँव में आयोजित नवरात्रि पूजा में चक्रधरपुर नगरपालिका प्रत्याशी अनुप्रिया सोय सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
वर्ष 2010 में स्थापित पूजा समिति के पंडाल में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष अनुप्रिया सोय के साथ जिला महासचिव सन्नी रॉबर्ट, जिला महासचिव राजू कायम, अमित मुखी, प्रदीप बाग सागर बोस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में माता राधिका, मनोज मुखी एवं ऊषा देवी की भूमिका रही। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Oct 11, 2026