कोरबा में एक व्हाट्सऐप अकाउंट से संदिग्ध APK फाइल भेजे जाने का मामला सामने आया है। अकाउंट संचालक ने खुद मैसेज जारी कर लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से भेजे गए किसी भी APK, PDF या अन्य फाइल को डाउनलोड और ओपन न करें।
बताया गया कि "निमंत्रण कार्ड.apk" नाम से एक फाइल कई लोगों को भेजी गई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने मैसेज कर जानकारी दी कि उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है और भेजी गई फाइल धोखाधड़ी से जुड़ी हो सकती है।
लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी ने यह ऐप डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और अपने मोबाइल की सुरक्षा जांच कराएं। साइबर अपराधों को देखते हुए अनजान लिंक और APK फाइलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
#CyberAlert #Korba #WhatsAppHack #APKFraud #cybercrimealert
Korba, Korba | Jun 2, 2026