दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में चर्चा की साथ ही साथ अधिवक्ता अश्वनी कुमार शुक्ल व अन्य अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित प्रत्यावेदन पर भी चर्चा की वही अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।