सवाई माधोपुर, 21 जून।जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ आयोजित हुआ । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि तथा राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया तथा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
पार्ट 3