उनियारा: अलीगढ़ में अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर धरना जारी
Uniara, Tonk | Aug 6, 2024 अलीगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य फोरू लाल मीणा द्वारा दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। धरने को राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित अन्य का भी समर्थन मिल रहा है।