उनियारा: पचाला में पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
Uniara, Tonk | Aug 5, 2024 उनियारा उपखंड के पचाला में पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों द्वारा जाम लगा देने दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अलीगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हुई।