उनियारा: हुकूमपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Uniara, Tonk | Aug 6, 2024 उनियारा थाना क्षेत्र के हुकूमपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने सात मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों के द्वारा नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद उनियारा थाना पुलिस मौके पर पंहुची व घटना को मौका मुआयना कर जानकारी ली। एक साथ सात मकानों में इस तरह की वारदात होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।