उनियारा: उनियारा में बारिश के चलते विद्यार्थियों का अवकाश घोषित
Uniara, Tonk | Aug 5, 2024 उनियारा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते 5 अगस्त को सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर के आदेशों के बाद संस्था प्रधानों द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है।