धौलपुर: बरेह मोरी से पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब को किया ज़ब्त
सदर थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर सदर थाना इलाके में खोखे से शराब बेचने की सूचना पर कार्यवाही की इस दौरान खोखे से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को जप्त किया है। कार्यवाही में पुलिस ने शराब की राशि को भी बरामद कर लिया है। कार्यवाही के दौरान मौके से शराब विक्रेता फरार हो गए पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।