धौलपुर: पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे 7 आरोपियों को पुलिस ने सदर चौराहे से किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ट्रैकों में भरकर पशुओं को ले जा रहे। आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 123 पशुओं को मुक्त कराया है। तो वही कार्यवाही में चार वाहनों को जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है