गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले के आईएमटी सेक्टर 7 थाना क्षेत्र में बाईक पर सवार होकर छीना-झपटी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को अंसल मोड सोहना से काबू किया। आरोपियों की पहचान मुर्सलेम निवासी गांव करेंदा जिला अलवर(राजस्थान)व खैरूदीन निवासी गांव करेंदा जिला अलवर(राजस्थान)के रूप में हुई।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से छीने हुए 2 मोबाईल फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाईक बरामद की गई है।