जगदलपुर: नगर निगम के पहले सम्मेलन के लिए मां की पूजा अर्चना की, संजय पांडे भाजपा पार्षद दल के साथ निगम रवाना हुए
महापौर संजय पांडे ने दंतेश्वरी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा पार्षद दल सहित एमआईसी सदस्यों के साथ वह नगर निगम कार्यालय के लिए रवाना हो गए। दरअसल नगर निगम में महापौर और पार्षदों के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन बजट सत्र के तौर पर आज शुक्रवार को आयोजित होगा।