टीकमगढ़: मचौरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मचौरा गांव में रविवार को एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला का नाम चंद लोहार निवासी ग्राम मचौरा बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला के ससुराल वाले महिला को परेशान करते हैं इसी कारण महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।