झाझा: जमीनी विवाद को लेकर बैजलाटांड़ गांव में मां व भाई-भाभी के साथ युवक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की मारपीट
Jhajha, Jamui | Sep 2, 2024 जमीन विवाद को लेकर बैजलाटांड गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी, बेटा एवं अन्य 4-5 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मां, भाई, भाभी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए घायल कर दिया। घायल की पहचान आनो देवी, उसका बेटा जितेंद्र कुमार, बहु रेणु देवी के रूप में हुई है। जिसे डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया। जहां सभी घायलों का इलाज हुआ।