झाझा: दादपुर मोड़ के पास मवेशी लदा मिनी ट्रक को झाझा पुलिस ने किया जब्त, तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Sep 1, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर झाझा पुलिस ने दादपुर मोड़ के पास से 24 मवेशी को एक मिनी ट्रक के जब्त किया। इस मामलें में तीन मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान रोहतास के रहने वाले रामाकांत यादव,अरशद अंसारी और साहित आनंद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सहरसा से सभी मवेशी को बंगाल ले जाया जा रहा था। इस मामलें में झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कि गई