झाझा: पन्ना गांव में बालू तस्करों वाहन को छुड़ाने के लिए पुलिस पर किया पत्थरबाजी, एक गृहरक्षक हुआ घायल
Jhajha, Jamui | Sep 1, 2024 रामडीह से बालू तस्करी मामलें में जब्त ट्रेक्टर और बालू माफिया के बाइक लाने के दौरान पन्ना गांव में कुछ लोगों के द्वारा वाहन छुड़ाने को लेकर पुलिस पर पत्थरबाजी किया जिसमें गृहरक्षक बिटटू कुमार घायल हो गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस घटना में पंकज कुमार, अजय यादव, कांग्रेस यादव, रिंकू यादव एवं अन्य कुछ गांव की अज्ञात महिला, पुरूष पर प्राथमिकी दर्ज हुई