जमुई: हरनाहा में पैर फिसलने से गिरे 70 वर्षीय सहदेव यादव, सिर में गंभीर चोट के बाद सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | May 14, 2026 जिले के हरनाहा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल वृद्ध की पहचान हरनाहा निवासी 70 वर्षीय सहदेव यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,