नानपारा: बाबागंज क्षेत्र में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, रात से मौसम बदला, लोग घरों में दुबके
बाबागंज क्षेत्र में सोमवार रात से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।रूपईडीहा नानपारा नवाबगंज क्षेत्र में बढ़ी ठंड के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। लोग अलावा जलाकर तपते हुए देखे गए।