नानपारा: नवाबगंज में बूंदाबांदी जारी, धान की फसल भीगी, किसानों की बढ़ी चिंता, कटाई प्रभावित
नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग गई है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।चौगड़वा, नानपारा, नवाबगंज के बीजे गांव, रहीम नगर, नंदा गांव, उमरिया, निम्निहारा, कहारनपुरवा और भटपुरवा सहित कई स्थानों पर सोमवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर बूंदाबाँदी है।