नानपारा: मनसुख गांव के बाग में 7 फीट का अजगर दिखा, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
नवाबगंज क्षेत्र के मनसुख गांव में एक आम के बाग में 7 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने अजगर को टहलते हुए देखा था। सूचना मिलने पर अब्दुल्लागंज रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित प