फर्रुखाबाद: गांव पचपुखरा के पास 2 बाइकों की भिड़त में एक बाइक सवार पति-पत्नी और 3 वर्षीय बेटा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना मऊदरवाजा के गांव टिमरूआ निवासी 25 वर्षीय विनय पुत्र नरेश 24 वर्षीय पत्नी रिंकी और 3 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ बाइक से फर्रुखाबाद दवा लेने आए हुए थे। वापस लौटते समय गांव पचपुखरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने विनय की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें विनय उनकी पत्नी रिंकी और तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती।