मझोली: ग्राम मुड़ कुरु में बाइक की टक्कर से सास की मौत, दामाद घायल, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया, बाइक चालक की तलाश जारी
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडते ने बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया कि ग्राम मुड़ कुरु के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार भगवती बाई की मौत हो गई। वहीं सुनील चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जबलपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है बाइक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।