नोहर में स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के चुनाव सम्पन्न
एसआरएस शिक्षण संस्था संघ, तहसील नोहर के चुनाव एंजल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से प्रदीप पुरोहित को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने, नए विद्यालयों को जोड़ने और नवाचारों को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
#Nohar #Education #PrivateSchools #PradeepPurohit #SRSShikshanSansthaSangh #NoharNews