निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडे दूध की ठंडाई
नोहर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भादरा रोड स्थित सत्य वाटिका के आगे स्वर्गीय सत्यनारायण लाटा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से राहगीरों के लिए ठंडे दूध की ठंडाई की सेवा आयोजित की गई। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडाई ग्रहण कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र लाटा, राजकुमार लाटा एवं सुनील लाटा ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा कार्य करना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इसी भावना के तहत राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में सुभाष कौशिक, सुदर्शन कौशिक, किशन पंडा, बाबूलाल स्वामी, रवी पंडा, सुनील कौशिक, सौरभ,सन्दीप गणेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया तथा सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।