मानपुर: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शासकीय महाविद्यालय मानपुर द्वारा सेमरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
Manpur, Umaria | Mar 31, 2026 शासन के निर्देशन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मानपुर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व.श्री छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर द्वारा सेमरा मे सात दिवसीय विशेष शिविर का किया गया है।राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय से 10 किलोमीटर के अंतराल मे चलाने का प्रावधान है,जिसके तहत यह शिविर सेमरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे किया जा रहा है।